'कॉमेडी के नाम पर धर्म का मजाक बर्दाश्त नहीं', गजेंद्र चौहान ने यश माहेश्वरी को लगाई फटकार

कॉमेडी के नाम पर धर्म का मजाक बर्दाश्त नहीं, गजेंद्र चौहान ने यश माहेश्वरी को लगाई फटकार
अभिनेता और एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने स्टैंड-अप कमीडियन यश माहेश्वरी के हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म पर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कोई भी कलाकार धर्म या आस्था का मजाक नहीं उड़ा सकता है।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता और एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने स्टैंड-अप कमीडियन यश माहेश्वरी के हिंदू देवी-देवताओं और सनातन धर्म पर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कोई भी कलाकार धर्म या आस्था का मजाक नहीं उड़ा सकता है।

अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "कला से जुड़ी हुई कोई भी विधा हो, चाहे कॉमेडी क्यों ना हो, वो आपको ये छूट नहीं देती कि आप किसी भी धर्म या किसी की आस्था का मजाक उड़ाएं।"

छठ पूजा और बिहारी समुदाय के लिए उसके महत्व का जिक्र करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा कि जो लोग धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाते हैं, वे सजा के हकदार हैं।

उन्होंने कहा, "छठ पूजा इस देश के लोगों, खासकर बिहार के भाइयों की धर्म से जुड़ी बहुत बड़ी आस्था है। अगर कोई भी भाई, कोई भी कमीडियन या कोई भी कलाकार इसका मजाक उड़ाने की कोशिश करता है, तो वो सजा का हकदार है। मैं कहता हूं कि कला के नाम पर किसी भी एक्टर या कमीडियन को किसी के धर्म या आस्था का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "और अगर फिर भी कोई ऐसा करता है, तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई और ऐसी हिम्मत न कर सके।"

बता दें कि स्टैंड-अप कमीडियन यश माहेश्वरी ने छठ पूजा और विवाहित महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक व अश्लील टिप्पणी की थी। हालांकि, विवाद बढ़ने और तीखी आलोचना के बाद यश माहेश्वरी ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का उनका इरादा नहीं था। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी बात न दोहराने की बात भी कही।

वहीं, यश माहेश्वरी के माफी मांगने के बावजूद विरोध शांत नहीं हुआ है। पटना साइबर पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली के साकेत थाने में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story