Bhopal News: मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए कमेठी गठित

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा मप्र में शुरु किये गये मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के संबंध में राज्य शासन ने कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति का गठन किया है। मप्र सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समिति में सचिव, सहकारिता, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, वित्त,खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, कुलपति जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि जबलपुर, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर, संचालक केन्द्रीय अभियांत्रिकी संस्थान नवीबाग भोपाल, संचालक, केन्द्रीय मृदा विज्ञान संस्थान नवीबाग भोपाल, प्रदेश प्रभारी नाबार्ड, नोडल अधिकारी, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, दलहन एफपीओएस कोऑपरेटिव्स, वीसीपीएसके दो प्रतिनिधि, अध्यक्ष द्वारा नामित दलहन, बीज उत्पादन आदि के दो उद्योग के प्रतिनिधि, भारत सरकार किसान कल्याण तथा कृषि विकास के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास/ राज्य मिशन संचालक को सदस्य-सचिव बनाया गया है।
समिति राज्य में मिशन की गतिविधियों की देखरेख और संचालन करेगी। इसकी प्राथमिक जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना होगी कि राज्य एजेंसियों, ज़िला निकायों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए, मिशन के उद्देश्यों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी परिणामों में परिवर्तित किया जाएगा।
Created On :   22 Aug 2026 6:51 PM IST












