MP News: राज्य सरकार ने फिर उठाया बाजार से 2400 करोड़ का कर्ज, कहा- वित्तीय स्थिति है बिलकुल सुदृढ़

राज्य सरकार ने फिर उठाया बाजार से 2400 करोड़ का कर्ज, कहा- वित्तीय स्थिति है बिलकुल सुदृढ़

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार ने बाजार से फिर 2400 करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया है। इसके लिये स्टेट गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय किया गया है जिस पर साल में दो बार ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया गया है। पहला कर्ज 1400 करोड़ रुपयों का है जिसे 7.58 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 12 साल के लिये लिया गया है जबकि दूसरा कर्ज 1000 करोड़ रुपयों का है जिसे 7.39 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 8 साल के लिये लिया गया है।

राज्य सरकार वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक कुल 25 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है तथा उस पर संकलित कर्ज भार 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। उक्त नये कर्ज को लेने के लिये भी राज्य सरकार ने अपनी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ बताई है।

Created On :   22 Aug 2026 6:52 PM IST

Tags

Next Story