कांग्रेस और इंडी गठबंधन का निकल रहा 'लोकतंत्र बचाओ नहीं, वंशवाद बचाओ मार्च’ के लक्ष्मण

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का निकल रहा लोकतंत्र बचाओ नहीं, वंशवाद बचाओ मार्च’ के लक्ष्मण
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. के लक्ष्मण ने कांग्रेस, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन लोकतंत्र बचाने के नाम पर वंशवादी राजनीति को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं।

हैदराबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. के लक्ष्मण ने कांग्रेस, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन लोकतंत्र बचाने के नाम पर वंशवादी राजनीति को संरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं।

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए के. लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन ने देश के विभिन्न हिस्सों में ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ के नाम से आंदोलन शुरू किया है। यह लोकतंत्र बचाने का मार्च नहीं, बल्कि ‘वंशवाद बचाओ मार्च’ है।

के लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि इस आंदोलन का उद्देश्य वंशवादी राजनीति को बचाना और उन लोगों का समर्थन करना है, जिन पर आपराधिक गतिविधियों, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की प्रति दिखाकर लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी पार्टी के कामकाज में इन सिद्धांतों का पालन नहीं दिखाई देता।

उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहां विपक्ष के करीब 8 से 10 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया गया है। के. लक्ष्मण ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी वास्तव में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात करते हैं, तो उन्हें तेलंगाना में भी ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकालना चाहिए।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की ओर से दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इन प्रदर्शनों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

के. लक्ष्मण ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की बात करने वालों को अपने राजनीतिक आचरण में भी उन्हीं मूल्यों को प्रदर्शित करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके आंदोलन के पीछे लोकतंत्र की रक्षा से अधिक वंशवादी राजनीति और उससे जुड़े नेताओं को बचाने का उद्देश्य दिखाई देता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 10:57 PM IST

Tags

Next Story