कांग्रेस जॉइन करने का कार्यक्रम तय, जदयू समाप्त होने की ओर पूर्व विधायक गोपाल मंडल

कांग्रेस जॉइन करने का कार्यक्रम तय, जदयू समाप्त होने की ओर पूर्व विधायक गोपाल मंडल
जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पहले ही तय था और आज ही जॉइन करना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन में बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं और अब कांग्रेस नेतृत्व से समय लेकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे।

पटना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह कांग्रेस जॉइन करने जा रहे हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम पहले ही तय था और आज ही जॉइन करना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम के कारण इसे टाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके समर्थन में बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं और अब कांग्रेस नेतृत्व से समय लेकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे।

गोपाल मंडल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात सामने आ चुकी है। जॉइनिंग के लिए वह तैयारी पूरी है।

जदयू छोड़ने की वजह बताते हुए गोपाल मंडल ने नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के पुराने सिपाही रहे हैं और उन्हें पार्टी के इतिहास और संगठन की अच्छी जानकारी है। वह आगे भी विधायक बनते रहते, लेकिन उनका चुनावी सिंबल ही काट दिया गया। उनकी जगह राजद के बुलो मंडल को लाकर, ललन बाबू के प्रभाव में उन्हें सिंबल दे दिया गया और बाद में मंत्री भी बना दिया गया। जब पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपेक्षा होगी, तो फिर पार्टी में उनके लिए क्या बचा है?

उन्होंने समता पार्टी के गठन के दौर से अपने परिवार और राजनीतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया। गोपाल मंडल ने कहा कि वह पुराने समय से इस राजनीतिक धारा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के पुराने सिपाही थे।

गोपाल मंडल से जब पूछा गया कि नीतीश कुमार के साथ उनके काफी अच्छे संबंध रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि पहले लगाव था, लेकिन अब वह लगाव कहां रह गया है। नीतीश कुमार के अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहने के सवाल पर गोपाल मंडल ने दावा किया कि वह आगे भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि जदयू अब समाप्त होने की ओर बढ़ रही है।

वंदे मातरम को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर गोपाल मंडल ने कहा कि वंदे मातरम से किसी को कोई परेशानी नहीं है और इसका विरोध कोई नहीं करता। इस मुद्दे को जानबूझकर उठाया गया है और इसे लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर भी गोपाल मंडल ने विपक्ष का समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर किए गए विरोध मार्च को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठाना है और वे अपना काम कर रहे हैं। लेकिन, सरकार काम नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार को 'निकम्मी' बताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर प्रदेश तक कोई काम नहीं हो रहा है।

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर भी गोपाल मंडल ने समर्थन का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों का विरोध जारी रहेगा और इसमें युवा वर्ग भी उनके साथ है। छात्रों और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 11:30 PM IST

Tags

Next Story