'कांग्रेस की सिर्फ जूठन खाने की आदत', राहुल गांधी के छात्रों से संवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

कांग्रेस की सिर्फ जूठन खाने की आदत, राहुल गांधी के छात्रों से संवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इनकी (कांग्रेस) सिर्फ जूठन खाने की आदत है। छात्रों की समस्या को पहले ही कॉकरोच लूटकर ले गए।

नई दिल्ली/लखनऊ, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रयागराज में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इनकी (कांग्रेस) सिर्फ जूठन खाने की आदत है। छात्रों की समस्या को पहले ही कॉकरोच लूटकर ले गए।

बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "मैं राहुल गांधी के इस कदम का स्वागत करता हूं कि वे छात्रों से संवाद करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने बहुत देर कर दी है। उन्हें यह काम एक-दो साल पहले करना चाहिए। छात्रों की समस्या को कॉकरोच लूटकर ले गए। जिन समस्याओं को उठाया गया था, वह अचानक से पैदा नहीं हुई थीं। मगर यह राहुल गांधी के समझ में नहीं आया था।"

उन्होंने कहा, "अगर यह विषय याद आया था तो उन्हें (राहुल गांधी) बताना चाहिए कि इस पर संसद में क्या कोई बड़ा वक्तव्य दिया।"

भाजपा नेता ने आगे कहा, "अब कॉकरोच जनता पार्टी इस समस्या को लूट ले गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा ने जितनी डिमांड थी, उससे भी अधिक कर दिया। इसलिए अब कुछ बचा नहीं है। इनकी सिर्फ जूठन खाने की आदत है।"

बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आगे कहा, "उन्हें आते-आते बहुत देर हो चुकी है। अब कुछ बचा नहीं है। फिर भी हम उनके इस कदम का स्वागत करते हैं।"

बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को शाम 5 बजे प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा कि यह सरकार झुकती है बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए। शनिवार को प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं।

वहीं, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "यह सिस्टम भारत के युवाओं को निराश कर रहा है। अब बदलाव का समय आ गया है। 'छात्रों की गूंज' का हिस्सा बनें।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Aug 2026 3:10 PM IST

Tags

Next Story