सिवनी न्यूज: डीजल टैंकर लुढक़ा,दो बाइक को रौंदा,युवक घिसटा

डीजल टैंकर लुढक़ा,दो बाइक को रौंदा,युवक घिसटा
काठी गांव में हुई घटना से मची अफरा तफरी, टैंकर चालक पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज़ सिवनी |अरी थाना अंतर्गत काठी गांव में पेट्रोल पंप के पास खड़ा टैंकर अचानक लुढक़ने से दो बाइक कुचल गई तो वहीं एक युवक टैंकर की चपेट में आने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास खड़ा टैंकर क्रमांक एमपी 40जीए 0956 अचानक लुढक़ने लगा। इस घटना में सामने खड़ी दो बाइक एमपी22एमबी1412 और एमपी09वीएक्स6004 टैंकर की चपेट में आ गई। इस बीच उसरी गांव का एक युवक टैंकर में फंसकर घिसटने लगा। तभी वहां पर खड़े लोगों ने युवक को खींचकर बचा लिया। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


Created On :   7 Aug 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story