- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- एसयूवी कार को पीछा कर पकड़ा तो मिले...
सिवनी न्यूज: एसयूवी कार को पीछा कर पकड़ा तो मिले हथियार

भास्कर न्यूज़, सिवनी| केवलारी पुलिस ने एक एसयूवी कार से हथियार जब्त किए हैं। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैै। पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल में विवाद की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख कुछ लोग कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 9855 से भागने लगे थे। मंडला रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास कार को पुलिस ने रोका। उसमें छह लोग मिले। कार की डिक्की में दो तलवार, तीन फरसा, दो स्टील की रॉड, एक बेसबाल का डंडा मिला।
डोकररांजी में हुआ था विवाद-पुलिस ने बताया कि डोकररांजी में दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी अस्पताल आए थे। जबलपुर गोरखपुर निवासी आकाश रजक, गुप्तेश्वर निवासी हेमंत कावरे,चमन मेहरा उर्फ चंकी,तरुण पटेल ,अरविंद तेकाम और रितिक परते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   7 Aug 2026 3:08 PM IST
Next Story












