- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जिंदा सौतेली मां का बनवाया मृत्यु...
Seoni News: जिंदा सौतेली मां का बनवाया मृत्यु प्रमाणपत्र, आरोपी को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सिवनी। इंसान भी जमीन हथियाने के लालच में कितना फर्जीवाड़ा करता है इसका एक उदाहरण लखनवाड़ा के बम्हनी गांव में सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी जिंदा सौतेली मां का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। मामला उजागर हुआ तो पुलिस में शिकायत हुई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।
ये है मामला-लखनवाड़ा थाना प्रभारी सीके सिरामे ने बताया कि पटवारी गौरव गांधी ने जांच प्रतिवेदन पेश किया था। जांच में पाया गया कि गोपालगंज निवासी मनोज कुमार (45) पिता स्व धारा प्रसाद यादव ने झूठे आवेदन पत्र,शपथ पत्र एवं ग्राम पंचायत का अप्राप्यता प्रमाण पत्र पेश कर सहसकली बाई की 15 मई 1992 को मृत्यु होने का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया था।
वास्तविक जांच में स्पष्ट हुआ कि सरस्वती बाई का दूसरा नाम सहसकली बाई है, जिसे आरोपी ने छुपाया था। सहसकली बाई वर्तमान में जीवित है और ग्राम बम्हनी में निवास करती है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज पेश कर जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया।
Created On :   3 Aug 2026 8:45 PM IST












