Seoni news: मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचला

मॉडिफाइड  साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचला
मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

कोतवाली पुलिस ने पटाखे जैसी और कर्कश आवाज करने वाले जब्त मॉडिफाइड साइलेंसरों को सोमवार को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि शहर के अलग-अलग स्थानों में वाहन चैकिंग के दौरान तीन माह में 65 वाहनों पर कार्रवाई कर मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए थे। कानूनी प्रक्रिया के तहत इन साइलेंसरों को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में रोड रोलर से नष्ट किया गया। ज्ञात हो कि इसके पहले पुलिस ने एक साल पहले करीब 90 साइलेंसरों को इसी तरह नष्ट किया गया था। ज्ञात हो कि बुलेट वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने का चलन कई चालकों ने बना लिया है। लोगों का कहना है इन साइलेंसरों से पटाखे फूटने जैसी आवाज आती है जिससे भय का माहौल और हादसे की सभावना रहती है। साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई में एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल और अन्य मौजूद रहे।

Created On :   3 Aug 2026 1:48 PM IST

Tags

Next Story