Seoni samachar: चलते ट्रक में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक

चलते ट्रक में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक
ट्रक पूरी तरह जलकर राख


डिजिटल न्यूज़ सिवनी

घंसौर थाना क्षेत्र के कहानी गांव के पास बटवानी में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और स्वयं व कंडक्टर सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका, जिसके चलते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Created On :   6 Aug 2026 2:29 PM IST

Tags

Next Story