Seoni news: NH-44 पर तेज रफ्तार कार का कहर

NH-44 पर तेज रफ्तार कार का कहर
बाइक सवार चार लोग घायल

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर स्थित राहीवाड़ा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बंडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Created On :   7 Aug 2026 1:38 PM IST

Tags

Next Story