- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- जबलपुर के चोरों ने सिवनी में की थी...
Seoni news: जबलपुर के चोरों ने सिवनी में की थी 13 बकरों की चोरी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सिवनी
छपारा थाना पुलिस ने 13 बकरों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अंतर्जिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी खेमेन्द्र कुमार जैतवार ने बताया कि गत 29 जुलाई की रात्रि को ग्राम गोरखपुर निवासी याकूब मोहम्मद के घर से 13 बकरे चोरी हो गए थे। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने उमरिया और जबलपुर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में श्यालम खान पिता अचार खान (31) निवासी ग्राम बरबसपुर, उमरिया, मुन्ना पिता अब्दुल सलाम कुरैशी (62) निवासी रामपुर, जबलपुर तथा बाबर कुरैशी पिता मुन्ना कुरैशी (32) निवासी रामपुर मस्जिद के पास, थाना गोरखपुर जबलपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 54 जेडए 9987 भी जब्त की है। पूछताछ में चोरों ने बकरे चोरी कर उन्हें जबलपुर ले जाकर अपने घर पर काटकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल पहुंचा दिया है।
Created On :   3 Aug 2026 2:06 PM IST












