सिवनी न्यूज: हाथी दल को चकमा देकर भागा टाइगर

हाथी दल को चकमा देकर भागा टाइगर
एक माह से चल रही सर्चिंग

भास्कर न्यूज़ सिवनी |वन विकास निगम के जंगलों में पिछले एक माह से टाइगर को पकडऩे के लिए सर्चिंग चल रही है। शनिवार को विभागीय टीम को सफलता हाथ लगने से पहले ही टाइगर चकमा देकर भाग गया। जानकारी के अनुसार बीजाटोला गांव के पास जंगल में तीन हाथी दल ने टाइगर को घेर लिया था, लेकन वह कुछ ही पल में भाग गया और जंगल में झाडिय़ां अधिक होने के कारण दोबारा नजर नहीं आया।

वन विहार करना है शिफ्ट-जानकारी के अनुसार टाइगर पीएन १०३ को पकडऩे के लिए मशक्कत चल रही है। पकड़ में आने के बाद उसे भोपाल के वन विहार में छोड़ा जाएगा, लेकिन वह बार बार ठिकाने बदल रहा है। पूर्व में वह बालाघाट सीमा में चला गया था। इसके कारण सर्चिंग का काम प्रभावित हुआ था।

कैमरों को दूसरी जगह किया फिट-वन विकास निगम के मंडल प्रबंधक रामकिशन सोलंकी ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में करीब ६० कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों को अब दूसरी जगह भी फिट किया जा रहा है। तीन स्थानों पर पिंजरा लगा हुआ है। फील्ड स्टाफ भी लगा हुआ है।


Created On :   2 Aug 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story