- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- सावन का पहला सोमवार : शिव मंदिरों...
सिवनी न्यूज: सावन का पहला सोमवार : शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

भास्कर न्यूज, सिवनी
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के ऐतिहासिक मठ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां दोपहर के समय भी काफी भीड़ रही। दिघोरी स्थित एशिया के सबसे बड़े स्फटिक शिवलिंग मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। मठघोघरा सहित अन्य जगह भी भक्तों का मजमा लगा रहा।
Created On :   3 Aug 2026 3:46 PM IST
Next Story












