Seoni news: तलवार लहराते हुए भागे कार सवारों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की


डिजिटल न्यूज़ सिवनी

नेशनल हाईवे में कार सवार चार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो उन्होंने छपारा में विवाद किया और कार से तलवार लहराते हुए भागने लगे। राहीवाड़ा में बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारने के बाद आगे जाकर कार अनियंत्रित होकर झाडियों में घुस गई। हालांकि मौके पर एक ही आरोपी मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

ये है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छपारा में छोटे छपारा क्षेत्र में कार क्रमांक एमएच 12 सीडी 3017 सवार दो युवतियों के साथ दो युवकों ने किसी से विवाद किया और धमकी देकर भागने लगे। रास्ते में कार सवारों ने तलवार लहराई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद राहीवाड़ा के पास बाइक सवार लूघरवाड़ा निवासी बालकृष्ण उईके और सुनील तेकाम को पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया।

झाडिय़ों में घुसी कार

बाइक को टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूर जाकर झाडिय़ों में घुस गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ,लेकिन उसमें एक ही युवक मिला। कार में तलवार नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Created On :   7 Aug 2026 4:16 PM IST

Tags

Next Story