सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर पेइचिंग में कॉन्सर्ट का आयोजन

सीपीसी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ पर पेइचिंग में कॉन्सर्ट का आयोजन
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की संगीत सभा 'जनता सर्वोपरि' 29 जून की रात पेइचिंग में आयोजित हुई। शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के नेताओं ने करीब 3,000 दर्शकों के साथ यह प्रदर्शन देखा।

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ मनाने की संगीत सभा 'जनता सर्वोपरि' 29 जून की रात पेइचिंग में आयोजित हुई। शी चिनफिंग समेत पार्टी और देश के नेताओं ने करीब 3,000 दर्शकों के साथ यह प्रदर्शन देखा।

संगीत सभा को पांच भागों में बांटा गया। कलाकारों ने उत्कृष्ठ संगीत और मनमोहक गीत से पार्टी के प्रति असीम प्यार व्यक्त किया और राष्ट्रीय पुनरुत्थान पर युग की मजबूत आवाज बुलंद की।

इन कार्यक्रमों ने क्रांतिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, क्रांतिकारी युद्ध में जनता और सेना की एकता की याद की, समाजवादी क्रांति तथा निर्माण में विभिन्न व्यवसायों के विकास का वर्णन किया, इसमें सुधार और खुलेपन के बाद देश में हुए बदलाव को दिखाया गया और नए युग में दिन-ब-दिन खुशहाली का नजारा दिखाया गया।

राजधानी में पार्टी के आम सदस्य, अलग-अलग क्षेत्रों के आम लोगों के प्रतिनिधि, और चीन में काम कर रहे विदेशी एक्सपर्ट्स के प्रतिनिधि भी बुलावे पर कॉन्सर्ट में शामिल हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2026 10:38 PM IST

Tags

Next Story