लखनऊ अग्निकांड से सबक लेते हुए हमने दिशानिर्देश जारी किए मंत्री एके शर्मा

लखनऊ अग्निकांड से सबक लेते हुए हमने दिशानिर्देश जारी किए मंत्री एके शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद आग की घटना के बाद बिजली सुरक्षा और बिल्डिंग नियमों के पालन को लेकर पूरे राज्य में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर जोर दिया गया है।

मऊ (उत्तर प्रदेश), 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद आग की घटना के बाद बिजली सुरक्षा और बिल्डिंग नियमों के पालन को लेकर पूरे राज्य में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती उपायों पर जोर दिया गया है।

एके शर्मा ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में लखनऊ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख किया, जिसमें एक कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में आग लगी थी। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए थे। उस घटना के तुरंत बाद मैं घटनास्थल पर गया था और अस्पताल भी गया था।

ऊर्जा मंत्री के मुताबिक, उस घटना से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उसी को देखते हुए हमने दिशानिर्देश भी जारी किए हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। अगर इसे विद्युत विभाग की दृष्टि से देखा जाए तो विद्युत सुरक्षा के इतर कई वजहें होती हैं, जैसे बिजली की लाइनों में स्पार्किंग होने की वजह से या अगर कोई संयंत्र है, उसमें रखरखाव की वजह से; इन सभी कारणों से इस तरह की घटना होती है। हालांकि, लखनऊ की घटना इन कारणों की वजह से नहीं हुई थी।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ने कहा कि इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अगर हमने पूरे प्रदेश में दिशानिर्देश जारी किए हैं। नगर विकास की दृष्टि से भी हमने कई तरह के नियम जारी किए हैं, क्योंकि नगरों में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन लखनऊ की घटना हमारे नगरीय क्षेत्र में ही हुई थी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी बिल्डिंग को पास करने की बात आती है तो हमें ज्यादा चौकन्ना होना चाहिए। बिना चौकन्ना हुए स्थिति को सामान्य नहीं बनाया जा सकता है। वैसे बिल्डिंग की अनुमति देना हमारे नगरीय विकास विभाग के क्षेत्र में नहीं आता है। यह आवास विभाग के क्षेत्र में आता है। नगर के क्षेत्र में कोई भी भूमिका होती है तो उसको बहुत ही गंभीरता से जांचा जाना चाहिए। खासकर, ऊंची बिल्डिंगों के मामले में गंभीरता बरतनी होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2026 10:38 PM IST

Tags

Next Story