मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चा तेल छह महीनों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस) मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत शुक्रवार को छह महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम 2.60 प्रतिशत बढ़कर 116.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जो कि 30 अप्रैल के बाद सबसे उच्च स्तर है। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड करीब 2.90 प्रतिशत बढ़कर 102.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में साप्ताहिक आधार पर लगभग 6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है, जिससे ये लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा है। डब्ल्यूटीआई फ्यूचर्स में साप्ताहिक आधार पर 3.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं कर रहा है। साथ ही कहा था कि जल्द ही "कुछ बड़ा" होने वाला है।

इसके अलावा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिका और इजरायल ने एक "छोटे लेकिन सघन अभियान" की तैयारी के तहत सैन्य अभ्यास तेज कर दिए हैं। इसमें ईरान के पश्चिमी पड़ोसी देश इराक के ऊपर से उड़ान भरना भी शामिल है, जिसका मकसद हमले की रणनीतियों का पूर्वाभ्यास करना है।

रिपोर्ट के अनुसार, संभावित लक्ष्यों में ईरान के ऊर्जा केंद्र, परमाणु सुविधाएं, और मिसाइलों व ड्रोन के जखीरे शामिल हैं।

दूसरी तरफ, ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी तस्नीम के अनुसार, ईरान के सेना प्रमुख ने कहा है कि अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के बाद, देश की सेना "युद्ध" के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अतिरिक्त, सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों की ओर से लगातार हमले के चलते कच्चे तेल बाजार में आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे कीमतों को सहारा मिल रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story