झारखंडः खूंटी जिला मुख्यालय में स्कूल प्राचार्य पर जानलेवा हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

झारखंडः खूंटी जिला मुख्यालय में स्कूल प्राचार्य पर जानलेवा हमले के विरोध में निकाला मौन जुलूस, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी मिशन स्कूल के प्राचार्य और संत मिखाइल चर्च से जुड़े पादरी फादर बेनेदिक्त बारला पर कातिलाना हमले के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मौन जुलूस निकालकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 20 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद मसीही समुदाय और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

खूंटी, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय स्थित आरसी मिशन स्कूल के प्राचार्य और संत मिखाइल चर्च से जुड़े पादरी फादर बेनेदिक्त बारला पर कातिलाना हमले के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मौन जुलूस निकालकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 20 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद मसीही समुदाय और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

गंभीर रूप से घायल फादर बारला का रांची के पल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बुधवार की सुबह स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में पाए गए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जो साक्ष्य जुटाए हैं, उसके अनुसार चार-पांच नकाबपोश लोगों ने उनपर हमला किया था। हालांकि अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस वारदात पर विरोध जताते हुए बुधवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए थे और जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे को करीब छह घंटे तक जाम रखा था।

शुक्रवार को इस हमले के विरोध में निकला मौन जुलूस कचहरी मैदान से शुरू हुआ। इसमें ईसाई समुदाय के लोगों के साथ ग्रामीण इलाकों से आए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस मेन रोड से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचा और वहां से लौटकर लोयोला इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हुआ। यहां लोगों ने सामूहिक प्रार्थना कर फादर बारला के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जुलूस में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन पर ‘शांति, प्रेम और न्याय, यही है हमारी आवाज’ और ‘हमारा मौन विरोध नहीं, न्याय की पुकार है’ जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने मौन रहकर घटना के प्रति अपना विरोध जताया और मामले में न्याय की मांग की। फादर बेनेदिक्त बारला का इलाज रांची के पल्स अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और ईसाई समुदाय के बीच रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। मौन जुलूस के जरिए उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story