कैसे देशभक्त हैं राहुल गांधी, जो विदेश में भारत का ही मजाक उड़ाते हैं संजय पासवान

कैसे देशभक्त हैं राहुल गांधी, जो विदेश में भारत का ही मजाक उड़ाते हैं संजय पासवान
बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वे कैसे देशभक्त हैं जो विदेश जाकर भारत का ही मजाक उड़ाते हैं।

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वे कैसे देशभक्त हैं जो विदेश जाकर भारत का ही मजाक उड़ाते हैं।

पटना में आईएएनएस से बातचीत के दौरान मंत्री संजय पासवान ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी बातें करती है। राहुल विदेश दौरे पर हैं और अपनी यात्रा के दौरान वे भारत को बदनाम करते हैं। विदेश जाकर बेमतलब का रोना-धोना करते हैं। ये किस तरह के देशभक्त हैं? ये भारतीय कैसे हो सकते हैं, जब वे विदेश जाकर भारत का ही मजाक उड़ाते हैं? ये निश्चित रूप से देश विरोधी ताकतें हैं।

दूसरी ओर पीएम मोदी के बयान पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि समाज को बांटने वालों के खिलाफ हमें एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। निश्चित रूप से सभी को एकजुट होना चाहिए। ये विपक्षी ताकतें समाज में भ्रम फैला रही हैं। लोगों को एकजुट होकर इन विरोधी तत्वों के खिलाफ लड़ना चाहिए।

संजय पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मजबूत बनाने का काम किया है। आज विदेशों में भी भारत की चर्चा हो रही है और उन्होंने दुनिया को भारत की ताकत मानने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों को इतना मजबूत कर दिया है कि उसका कोई मुकाबला नहीं है। खड़गे और अन्य लोग प्रधानमंत्री के विजन को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बयानों से कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

दूसरी ओर, बिहार में एमएलसी चुनावों पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आठ सीटों पर चुनाव हुए। जिन-जिन जगहों पर मतदान हुआ, वहां एनडीए के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और एनडीए के सभी उम्मीदवार भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनके अपने ही बयान नुकसान पहुंचा रहे हैं। वे जबरदस्ती किसी ऐसी बात को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता मुद्दा मानती ही नहीं है। हर लिहाज से यह मुद्दा खारिज हो चुका है, लेकिन कांग्रेस नेताओं में समझ की कमी है, इसलिए वे ऐसा करते रहते हैं; भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।

पीएम मोदी के बयान पर उन्होंने कहा कि देश को एकता की जरूरत है। बाहरी दुश्मन चाहते हैं कि देश को कमजोर किया जा सके। हम सभी लोग ऐसे दुश्मनों से मुकाबले के लिए तैयार रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story