सीएसआईआर-एनपीएल भर्ती 2026 मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 25 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सीएसआईआर-एनपीएल भर्ती 2026 मल्टी-टास्किंग स्टाफ के 25 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित एक प्रमुख प्रयोगशाला, नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल), जो देश का नेशनल मेट्रोलॉजी इंस्टीट्यूट (एनएमआई) है, ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 25 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) के अंतर्गत नई दिल्ली स्थित एक प्रमुख प्रयोगशाला, नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल), जो देश का नेशनल मेट्रोलॉजी इंस्टीट्यूट (एनएमआई) है, ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 25 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

सीएसआईआर-एनपीएल की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ पोस्ट के लिए जारी 25 रिक्तियों में जनरल के 12 पद, ईडब्ल्यूएस के 3 पद, ओबीसी (एनसीएल) के 6 पद और एसटी के 4 पद शामिल हैं।

मल्टी-टास्किंग स्टाफ के इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 23 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा (ओएमआर-आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा) और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 18,000 से 56,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो 500 रुपए तय किया गया है। हालांकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर श्रेणियों से आने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'वरिष्ठ प्रशासन नियंत्रक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, डॉ. के.एस. कृष्णन मार्ग, नई दिल्ली-110012' पते पर डाक या अन्य माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story