दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा 'आर्या', जानिए क्या है इसका अर्थ?

दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का रखा आर्या, जानिए क्या है इसका अर्थ?
कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है।

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपने हंसी से सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए है। उनके घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी। उनके बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है।

सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया। परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है। बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है।

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ। इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ''हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं।'

बता दें कि आर्या नाम की संस्कृत शब्द 'आर्य' से जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ श्रेष्ठ, सम्मानित या आदरणीय जैसे भावों से जोड़ा जाता है। संस्कृत के संदर्भों में 'आर्य' शब्द का इस्तेमाल किसी सम्मानित या श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है। वहीं, 'आर्या' स्त्रीलिंग रूप में एक सम्मानित महिला के अर्थ में भी इस्तेमाल होता है। वहीं संस्कृत शब्दकोशों में 'आर्या' को देवी पार्वती के एक नाम के तौर पर भी दर्ज किया गया है।

नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है।

एंटरटेनमेंट की बात करें तो नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं। नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल हैं। सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 1:27 PM IST

Tags

Next Story