दाहोद दौरा परिवार की नन्ही बिटिया ने मीठी बोली से किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने चखा मक्के की रोटी का स्वाद

दाहोद दौरा परिवार की नन्ही बिटिया ने मीठी बोली से किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने चखा मक्के की रोटी का स्वाद
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दाहोद जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गरबाड़ा तहसील की भामा तलाई बस्ती में रहने वाले श्री जसवंतसिंह राठौड़ के घर पहुंचे।

गांधीनगर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल दाहोद जिले के अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को गरबाड़ा तहसील की भामा तलाई बस्ती में रहने वाले श्री जसवंतसिंह राठौड़ के घर पहुंचे।

इस मौके पर परिवार की नन्ही बिटिया पहल राठौड़ ने मीठी बोली में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने आदिवासी भजन-कीर्तन का भी आनंद भी लिया।

इसके बाद, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जसवंतसिंह राठौड़ के परिवार के साथ आदिवासी क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा।

मुख्यमंत्री को आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भोजन में मक्के का रोटला (रोटी), उड़द की दाल, रोटी और चने की भाजी सहित स्थानीय व्यंजन परोसे गए। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ संवाद किया।

वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि दाहोद जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ रतनमहल में विकास कार्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मार्गदर्शन और सुझाव दिए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी क्षेत्रों के सबसे दूर-दराज के निवासियों तक समय पर पहुंचे। साथ ही, वन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जल संरक्षण से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि आज मैंने गरबाडा तालुका पंचायत कार्यालय में आयोजित 'जन सुनवाई' में भाग लिया, जहां 'नागरिक ही ईश्वर है' के मंत्र के साथ मैंने स्थानीय नागरिकों के सवालों और उनकी बातों को सीधे सुना। मैंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता के साथ और जल्द से जल्द हो सके। पूरी निष्ठा के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करना सुशासन की पहचान है। जनता का अटूट विश्वास ही सरकार की असली ताकत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story