दक्षिण कोरिया पूर्व फर्स्ट लेडी किम ही को ज्वेलरी, घड़ी और बैग देने वालों को कोर्ट से सजा
सोल, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में पूर्व प्रथम महिला किम केओन ही से जुड़े रिश्वत मामले में तीन आरोपियों को दी गई सजा अब अंतिम हो गई है, कानूनी सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अदालत के सस्पेंडेड जेल टर्म और जुर्माने के फैसले पर दोनों पक्षों ने अपील नहीं की, जिसके बाद यह निर्णय अंतिम रूप से लागू हो गया है।
यह फैसला 26 जून को सोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुनाया था और शुक्रवार को इसे औपचारिक रूप से अंतिम माना गया।
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में एक निर्माण कंपनी के अध्यक्ष को एक साल सस्पेंडेड जेल टर्म (अदालत दोषी व्यक्ति को कारावास की सजा तो सुनाती है, लेकिन उसे तुरंत जेल नहीं भेजा जाता) की सजा सुनाई गई है। उन पर आरोप था कि उन्होंने लगभग 1 करोड़ वॉन (करीब 64,750 अमेरिकी डॉलर) की ज्वेलरी किम को दी थी, बदले में अपने दामाद के लिए सरकारी नौकरी की मांग की थी।
एक अन्य व्यवसायी को 10 महीने का सस्पेंडेड जेल टर्म मिला, क्योंकि उन्होंने पूर्व प्रथम महिला को वाचेरॉन कॉन्स्टैंटिन घड़ी उपहार में दी थी और इसके बदले व्यापारिक लाभ लेने का आरोप था।
एक पादरी को 54 लाख वॉन की डियोर हैंडबैग देने के मामले में 8 लाख वॉन का जुर्माना लगाया गया।
उसी अदालत ने पूर्व प्रथम महिला किम केओन ही को भी लगभग 30 करोड़ वॉन के उपहार और रिश्वत लेने के आरोप में 7 साल की जेल सजा सुनाई थी।
सोल की एक अदालत ने 26 जून को पूर्व फर्स्ट लेडी किम केओन ही को नौकरी और बिजनेस में फायदा पहुंचाने के बदले महंगे तोहफे लेने के आरोप में सजा सुनाई थी। उन पर मध्यस्थता के लिए रिश्वत लेने के आरोप थे।
हालांकि, उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील कर दी है और फिलहाल अपीलीय अदालत में मामला चल रहा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 July 2026 4:02 PM IST












