दक्षिण में इस बार होगा परिवर्तन, तमिलनाडु समेत इन राज्यों में बनेगी एनडीए की सरकार रामदास आठवले
मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया है कि इस बार दक्षिण में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि तमिलनाडु में हमारी सरकार आ सकती है। वहां के फिल्म एक्टर विजय ने भी अपना राजनीतिक दल बनाया है, उन्हें भी बहुत वोट मिलेंगे, जिसका सीधा फायदा एनडीए को मिल सकता है।
मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी दो-तीन राज्यों में चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु, असम और केरल में हम लोग चुनाव लड़ेंगे। बंगाल और पुडुचेरी में हमारी पार्टी भाजपा को सपोर्ट कर रही है। असम और पुडुचेरी में हमारी सरकार बनेगी।
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी। 2021 में भाजपा को सत्ता मिलने वाली थी, लेकिन उस वक्त ममता बनर्जी को ज्यादा सहानुभूति मिलीलेकिन, इस बार भाजपा की सरकार आएगी।
रामदास आठवले ने कहा कि केरल की जनता भी परिवर्तन चाहती है। वहां कभी कांग्रेस की लीडरशिप में सरकार आती है, कभी कम्युनिष्ट लीडरों के लीडरशिप में सरकार बनती है, लेकिन इस बार केरल में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना है। पांचों राज्यों में हमारी सरकार कैसे बन सकती है, इसे लेकर हम लोग जनता के बीच में हैं।
मिडिल ईस्ट युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि आज पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, चाहे वह रूस-यूक्रेन हो या मध्य-पूर्व के देश, हर तरफ मंदी और महंगाई का बड़ा संकट है, लेकिन मेरे भारत की स्थिति दुनिया के बाकी देशों की तुलना में बहुत ही मजबूत और बेहतर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपनी अर्थव्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को इतनी मजबूती से संभाला है कि आज दुनिया भारत की तरफ एक उम्मीद की नजर से देख रही है। भारत आज एक स्थिर देश की तरह पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।
दूसरी तरफ हमारे विरोधियों के पास का कोई मुद्दा बचा ही नहीं है, इसलिए वे बौखला गए हैं। जनता के बीच डर पैदा करने के लिए वे 'फिर से लॉकडाउन होगा' या 'सामानों की भारी किल्लत होने वाली है' जैसी झूठी और कृत्रिम अफवाहें फैला रहे हैं। हकीकत तो यह है कि देश में लॉकडाउन की कोई स्थिति नहीं है और न ही किसी चीज की कमी है। केवल सरकार को बदनाम करने के लिए यह एक सियासी साजिश रची जा रही है, लेकिन जनता को ऐसी किसी भी अफवाह से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है।
उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती करना कोई छोटी बात नहीं है। दुनिया में युद्ध चल रहा है, खाड़ी देशों में हलचल है, कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जनता को अकेला नहीं छोड़ा। यही तो असली लोकतंत्र है और यही हमारी सरकार की ताकत है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 6:41 PM IST












