रुद्रप्रयाग डीएम ने किया जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण, 5 से 10 अप्रैल तक दुरुस्त करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग  डीएम ने किया जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण, 5 से 10 अप्रैल तक दुरुस्त करने के निर्देश
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने 5 से 10 अप्रैल तक बाईपास को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रुद्रप्रयाग, 27 मार्च (आईएएनएस)। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार को जवाड़ी बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने 5 से 10 अप्रैल तक बाईपास को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

करीब 3.5 किलोमीटर लंबा यह बाईपास जवाड़ी से रुद्रप्रयाग टनल तक जाता है और यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बीते मानसून में भूस्खलन के कारण यह मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे अब प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जा रहा है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि चारधाम यात्रा के संचालन से पहले यात्रा से संबंधित जो भी सड़कें हैं, प्राथमिकता पर उनको ठीक कराया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्रैश बैरियर ठीक करा लिया गया है। इसे सुचारू यात्रा के लिए दुरुस्त किया जाएगा। जहां सड़क की स्थिति बहुत खराब है, वहां पर इसे पूरी तरीके से बनाया जाएगा।

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि यह मार्ग जवाड़ी से टनल तक लगभग 3.5 किमी का हिस्सा है, जहां पिछले वर्ष अगस्त-सितंबर में 10 से 12 मीटर तक सड़क धंस गई थी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सिंकिंग जोन में होने के कारण यहां लगातार निगरानी और मेंटेनेंस किया जा रहा है। अब दोनों ओर रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा चुका है और एप्रोच एरिया में भी सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए संसाधनों के साथ तेजी से कार्य किया जा रहा है और नॉन-बिटुमिनस बेस कोर्स सहित अन्य मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। लक्ष्य है कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पूरे मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि पिछले साल यहां काफी भू-धंसाव हुआ था। पिछले साल यात्रा को वैली ब्रिज पर चलाया गया था। इस साल दोनों साइड से रिटेलिंग वॉल बना ली गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story