पश्चिम बंगाल पूर्व फुटबॉलर अरिंदम भट्टाचार्या ने ली भाजपा की सदस्यता, कहा- लंबे समय से पार्टी का समर्थक हूं

पश्चिम बंगाल पूर्व फुटबॉलर अरिंदम भट्टाचार्या ने ली भाजपा की सदस्यता, कहा- लंबे समय से पार्टी का समर्थक हूं
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर रहे अरिंदम भट्टाचार्या ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अरिंदम ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्या के उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर रहे अरिंदम भट्टाचार्या ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अरिंदम ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्या के उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

अरिंदम भट्टाचार्या ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी का लंबे समय से समर्थक रहा हूं। फुटबॉल की वजह से मुझे पार्टी की सदस्यता लेने और इसके लिए काम करने का समय नहीं मिल रहा था। मैंने अब फुटबॉल से संन्यास ले लिया है, इसलिए पार्टी ज्वाइन कर ली।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पिछले 15 साल में बंगाल में फुटबॉल की दशा खराब हुई है। उसमें सुधार के लिए बेहतरीन फुटबॉलर रहे अरिंदम भट्टाचार्या ने भाजपा का दामन थामा है। हम उनका स्वागत करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में वह प्रमुखता से आगे रहेंगे। यह राज्य के फुटबॉलरों के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोग पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा से जुड़ना चाहते हैं, जुड़ रहे हैं। पिछले 15 साल से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता रहे लेकिन खुद को भ्रष्टाचार से दूर रखने वाले लोग भी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होना है। दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चुनाव 29 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणाम 4 मई को आएगा।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में कई खिलाड़ी सक्रिय हैं। इनमें भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी, पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और एथलेटिक्स का बड़ा नाम स्वप्न बर्मन प्रमुख है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 7:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story