सोशल मीडिया पर विशाल डडलानी को 'इंडियन आइडल' से हटाने की मांग, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट के साथ दिखने पर बवाल
मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सिंगर और संगीत रिकॉर्डर विशाल डडलानी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। लेकिन, हाल ही में उनके पाकिस्तानी जर्नलिस्ट से मिलने की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है।
सोशल मीडिया पर सिंगर को शो 'इंडियन आइडल' से हटाने की मांग हो रही है। यूजर्स का कहना है कि विशाल देशद्रोही हैं और सोनी टीवी वालों को ऐसे सिंगर को बतौर जज नहीं रखना चाहिए।
दरअसल, विशाल डडलानी को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट सफीना खान के साथ देखा गया था। वीडियो में सफीना खान सिंगर की जमकर तारीफ कर रही हैं और सिंगर उन्हें धन्यवाद देते हुए नहीं थक रहे हैं।
सफीना कोई आम जर्नलिस्ट नहीं हैं, उन पर कथित रूप से आईएसआई से जुड़े होने के आरोप लग चुके हैं। दोनों को साथ देखकर पहले ही सोशल मीडिया पर विशाल की आलोचना शुरू हो गई थी, लेकिन अब शो इंडियन आइडल से उन्हें हटाने की मांग तेज हो गई है।
यूजर्स का कहना है कि अगर सोनी टीवी शो से सिंगर को नहीं हटाता है तो शो का बॉयकॉट किया जाएगा। सोशल मीडिया पर सिंगर का पाकिस्तानी कनेक्शन भी जोड़ा जा रहा है। उन पर देश की संप्रभुता पर प्रहार करने के आरोप लग रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "विशाल डडलानी ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ गठबंधन करके हमारी संप्रभुता और एक राष्ट्र के रूप में हमारे अस्तित्व के अधिकार पर सवाल उठाया है। यह स्पष्ट रूप से नई भारतीय परिभाषा के अनुसार आतंकवाद का कृत्य है। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।"
वहीं बहुत सारे यूजर्स इंडियन आइडल से सिंगर को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान से संबंध रखने वाले लोगों को टीवी का इतना बड़ा मंच नहीं देना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले सिंगर ने बिना फिल्म धुरंधर-2 का नाम लिए साल 2016 में हुई नोटबंदी पर प्रहार किया था। फिल्म धुरंधर-2 में नोटबंदी को आतंक फंडिंग रोकने का जरिया बताया गया है, लेकिन विशाल ने एक डेटा शेयर कर यह कहने की कोशिश की कि नोटबंदी के दौरान 90 फीसदी से अधिक पैसा जमा किया गया, जो 'ब्लैक मनी' को रोकने के दावे को गलत साबित करता है। फिल्म को सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से देखें, नॉलेज के लिए नहीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 8:27 PM IST












