राजनीति: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन से जुड़ा टेंडर रद्द

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन से जुड़ा टेंडर रद्द
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर को रद्द करने की सूचना जारी की है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर को रद्द करने की सूचना जारी की है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास राज निवास मार्ग पर बंगला नंबर-1 के नवीनीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया था। इस बीच दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने 7 जुलाई को निकले टेंडर को रद्द करने की सूचना दी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पत्र जारी कर कहा कि प्रशासनिक कारणों की वजह से सीएम के बंगले का टेंडर कैंसिल किया गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बंगले के इलेक्ट्रिकल काम के लिए 60 लाख का टेंडर निकाला गया था, जिसमें 14 एसी, 9 लाख की टीवी, 6 लाख की लाइटिंग समेत कई चीजें शामिल थीं। टेंडर जारी होने के 60 दिनों के अंदर काम पूरा होना था।

बता दें कि रेखा गुप्ता को बंगला नंबर-1 और बंगला नंबर-2 के नाम से दो बंगले अलॉट हुए हैं। वह बंगला नंबर-1 में रहेंगी और बंगला नंबर-2 का इस्तेमाल कैंप कार्यालय के रूप में करेंगी।

दिल्ली में इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें शीशमहल का मुद्दा खूब छाया था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहने के दौरान जिस सरकारी बंगले में रहते थे, भाजपा ने उसका नाम शीशमहल रखा था और आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसों को लूटकर शीशमहल बना लिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली और रेखा गुप्ता ने दिल्ली की कमान संभाली। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के शीशमहल में रहने से इनकार कर दिया। इसी क्रम में उन्हें अलग बंगला आवंटित किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 July 2025 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story