दिल्ली हाईकोर्ट में ओथ कमिश्नर बनने का गोल्डन चांस, 10 अप्रैल तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना हाईकोर्ट में नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने ओथ कमिश्नर के कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 04.30 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तक अधिवक्ता के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अभ्यास होना चाहिए और किसी विशेष न्यायालय परिसर में नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अधिवक्ता को मुख्य रूप से उसी परिसर में अभ्यास करना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद फॉर्म को एक लिफाफे में भरकर 'सहायक रजिस्ट्रार (सामान्य प्रशासन-I), कमरा संख्या 8, भूतल, प्रशासनिक ब्लॉक, दिल्ली उच्च न्यायालय, नई दिल्ली' के पते पर पोस्ट कर दें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें, निर्धारित तिथि/समय के बाद प्राप्त आवेदन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवार भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 April 2026 6:53 PM IST










