दिल्ली इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कई मार्गों पर डायवर्जन

दिल्ली इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, कई मार्गों पर डायवर्जन
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन को लेकर जानकारी दी।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन को लेकर जानकारी दी।

विजयंता गोयल आर्या ने आईएएनएस को बताया कि रैली के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले यात्रियों, अस्पतालों और अन्य आपातकालीन सेवाओं की मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल और प्रेस के माध्यम से साझा की गई है।

उन्होंने कहा कि रैली के कारण नई दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली की ओर आवाजाही थोड़ी प्रभावित रहेगी, खासकर मिंटो रोड की तरफ। हालांकि, आईटीओ की तरफ से यातायात सुचारू रहेगा। रैली में आने वाली बसों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो। ट्रैफिक पुलिस ने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि आम जनता की दिनचर्या बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के सभी मार्गों और सड़कों पर जरूरत के अनुसार डायवर्जन लगाए गए हैं। जो सड़कें रामलीला मैदान की ओर जाती हैं, उन पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। एडिशनल सीपी ने बताया कि ये सभी प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी नेविगेशन सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे गूगल मैप्स के साथ भी साझा की गई है, ताकि वे रियल टाइम में यात्रियों को सही जानकारी दे सकें। इससे लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनने में आसानी होगी।

उन्होंने दोहराया कि रैली में भाग लेने के लिए आ रही बसों के लिए विशेष रूप से पार्किंग स्पॉट चिन्हित किए गए हैं और उन्हीं स्थानों पर बसों की पार्किंग कराई जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story