दिल्ली करावल नगर पुलिस ने सक्रिय अपराधी को दबोचा, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

दिल्ली  करावल नगर पुलिस ने सक्रिय अपराधी को दबोचा, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस के थाना करावल नगर ने ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के थाना करावल नगर ने ऑपरेशन कवच के तहत कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा था। इस दौरान एसएचओ थाना करावल नगर की निगरानी में एसआई पवन मलिक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम में कॉन्स्टेबल बबलू भी शामिल थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और पूछताछ की।

संदिग्ध की पहचान सुमित (28) के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 27, आर्यन नगर, लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना करावल नगर में विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुमित पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वह चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े छह मामलों में पहले लिप्त पाया गया है। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में वह बदमाश के तौर पर दर्ज नहीं है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह अवैध हथियार और कारतूस कहां से मिले। उसके हथियार सप्लायर के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके पास से एक देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

वहीं, दिल्ली की शाहदरा जिले की गांधी नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को गांधी नगर थाने में राजगढ़ कॉलोनी से स्कूटी चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 8 सितंबर को उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2026 4:36 PM IST

Tags

Next Story