'दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी' कपिल मिश्रा का आप पर हमला, सीजेपी नेताओं को बताया ‘किराये के क्रांतिवीर'
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीजेपी से जुड़े नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका पर निशाना साधा। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से सीजेपी नेताओं को समन जारी किए जाने के बीच मिश्रा ने उन्हें ‘किराये के क्रांतिवीर’ बताया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को नकार चुकी है और अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी को जनता नकारने वाली है।
नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि सीजेपी नेताओं की पोल खुल चकी है। उन्होंने दावा किया कि सीजेपी से जुड़े लोग अरविंद केजरीवाल के समर्थन में काम कर रहे हैं और अलग-अलग नामों से विरोध-प्रदर्शनों के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली की जनता केजरीवाल को नकार चुकी है और पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी को जनता नकार देगी। मिश्रा ने कहा कि सीजेपी के लोग केजरीवाल से सैलरी लेकर काम कर रहे हैं, जिसे जनता भलीभांति समझ चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली में विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान पर कपिल मिश्रा ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ये सभी विरोध-प्रदर्शन केवल एक बहाना हैं। असली मुद्दा देश में अराजकता फैलाने का है। आज नक्सली, जिहादी और भ्रष्टाचारी एकजुट हो गए हैं, जिन्हें जनता बार-बार चुनावों में नकार चुकी है। अब वे झूठ और अराजकता के माध्यम से देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। हाल ही में फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट भी आई है, जिसमें दावा किया गया है कि फ्रांस और भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे एक जैसे समूह, लोग और फंडिंग के स्रोत हैं। देश की जनता इनकी सच्चाई जानती है और इन्हें पहले ही नकार चुकी है।
आरसीएल मैच को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा कि संतों और फिल्मी सितारों के बीच मैच कराने की पहल एक अच्छा विचार है। उन्होंने कहा कि मैच के पीछे जो मकसद है वह सराहनीय है।
इस पहल पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कहा कि दोनों टीमों को इस विजन के साथ एक साथ आने के लिए बधाई देता हूं। मैं चाहूंगा कि आस्था की जीत हो। उन्होंने आयोजकों का भी आभार जताया कि वे लगातार अलग-अलग सुझाव और प्रस्ताव लाते रहते हैं कि कैसे हम भोजन की बर्बादी को कम कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि जरूरतमंदों तक पौष्टिक भोजन मुहैया कराई जा सके।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Oct 2026 8:40 PM IST












