दिल्ली के इस अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर बनने का अवसर, 11 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी अस्पताल में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल (जीजीएसजीएच) ने पूरी तरह से एडहॉक आधार पर जूनियर रेजिडेंट (एमबीबीएस) डॉक्टर के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
जीजीएसजीएच की ओर से जूनियर रेजिडेंट (एमबीबीएस) डॉक्टर के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी जीजीएसजीएच के वेतनमान नियमों के अनुसार प्रति माह होगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 11 अगस्त को 'स्टेब्लिशमेंट ब्रांच, बी ब्लॉक, तीसरी मंजिल' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच तय किया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जाने की सलाह दी जाती है।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री के साथ वैध डीएमसी सर्टिफिकेट या डीएमसी के लिए आवेदन की एकनॉलेजमेंट स्लिप होनी चाहिए। वहीं, इंटर्नशिप 11 अगस्त 2024 को या उसके बाद पूरी की होनी चाहिए। ध्यान दें कि जिन उम्मीदवारों ने 11 अगस्त 2024 से पहले इंटर्नशिप पूरी की है, वे पात्र नहीं हैं।
आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। बता दें कि जीजीएसजीएच की ओर से यह भर्ती पूरी तरह से एड-हॉक आधार पर 44 दिनों की अवधि के लिए या पद के नियमित आधार पर भरे जाने तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 Aug 2026 7:51 PM IST












