दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। देश के कई राज्यों में अगले कुछ घंटों के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर को सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

9 और 10 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोनों दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 50 से 70 प्रतिशत के बीच रह सकता है। वहीं, 11 सितंबर को भी घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दिन सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 60 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

12 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 65 से 85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 13 सितंबर को भी अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है और हल्की बारिश की संभावना है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ग्रीन और यलो जोन में बना हुआ है। आनंद विहार का एक्यूआई 149, अशोक विहार 129, आयानगर 74, बवाना 173, बुराड़ी क्रॉसिंग 108, कैंटोनमेंट एरिया 68, चांदनी चौक 134, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 93 और मथुरा रोड 116 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के प्रदूषण निगरानी केंद्रों के आंकड़ों में भी वायु गुणवत्ता अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई।

गोविंदपुरम का एक्यूआई 55 रहा, जबकि इंदिरापुरम 120, लोनी 169, संजय नगर 131, वसुंधरा 139 और वेद विहार-लोनी 111 दर्ज किया गया। इनमें गोविंदपुरम की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जबकि लोनी का एक्यूआई सबसे अधिक 169 दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश और हवा चलने की स्थिति में वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों को नीचे बैठने में मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Sept 2026 9:34 AM IST

Tags

Next Story