दिल्ली पालम में आप-भाजपा नेताओं के बीच झड़प, केजरीवाल के दौरे से पहले बढ़ा सियासी तनाव

दिल्ली पालम में आप-भाजपा नेताओं के बीच झड़प, केजरीवाल के दौरे से पहले बढ़ा सियासी तनाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। यह विवाद उस वक्त हुआ, जब आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे से पहले आप नेता मौके पर पहुंचे थे।

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। यह विवाद उस वक्त हुआ, जब आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे से पहले आप नेता मौके पर पहुंचे थे।

घटना के दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे, जिन्होंने भाजपा और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग यहां सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। शोक जताने जैसा यहां क्या है? जब आप अपने ही विभाग की कमियों को स्वीकार नहीं कर सकते, तो आप क्या बताने आए हैं? आप सब कुछ छिपा रहे हैं, तो यहां दुख जताने क्यों आए हैं?

दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधते हुए सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि पुलिस पूरी तरह से गुंडागर्दी कर रही है। स्थानीय पुलिस इस इलाके को पूरी तरह बर्बाद करना चाहती है। स्थानीय एसएचओ इसमें शामिल है।

इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह पालम में पीड़ित परिवार से मिलने और कश्यप जी के दुख में शामिल होने गए थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिलने से रोक दिया और बदसलूकी की।

केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा, "पालम में पीड़ित परिवार से मिलने गया था, कश्यप जी के दुख में शामिल होने के लिए गया था, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां हमें मिलने से रोका, बदसलूकी की, कुर्सियां फेंकीं, ये कैसे लोग हैं? मानवता खत्म हो चुकी है इन लोगों में। सरकार की नाकामी और लापरवाही ने 9 लोगों की जान ले ली। फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक लिफ्ट तक नहीं खुली, लोग घंटों मदद के लिए पुकारते रहे और तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया और ऊपर से शोक संतप्त परिवार के घर पर ये लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं? ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 6:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story