नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा, 19 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को टीम ने सेक्टर-140 क्षेत्र में सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिनकी पहचान विशाल तिवारी और फरीद के रूप में हुई।

तलाशी लेने पर उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा, आरोपी विशाल तिवारी के पास से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि उसके साथी फरीद के पास से एक अवैध चाकू मिला।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विशाल तिवारी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, फरीद का नाम भी दिल्ली के जाफराबाद थाना में दर्ज एक मामले में सामने आ चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह रेकी कर सुनसान स्थानों से दोपहिया वाहनों को चोरी करता था और बाद में उन्हें बेच देता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों और चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी के साथ पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story