दिल्ली सरकार ने जीटीबीएच में एफएनबी कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया

दिल्ली सरकार ने जीटीबीएच में एफएनबी कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया
बाल चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) में पीडियाट्रिक्स (इमरजेंसी मेडिसिन) में एफएनबी (फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रतिवर्ष 2 सीटें निर्धारित होंगी।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बाल चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबीएच) में पीडियाट्रिक्स (इमरजेंसी मेडिसिन) में एफएनबी (फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रतिवर्ष 2 सीटें निर्धारित होंगी।

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में हर वर्ष लगभग 30000 से लेकर 35000 बाल आपातकालीन मरीजों का इलाज किया जाता है, जिसके मद्देनजर पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन में सुपर-स्पेशियलिटी प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस कार्यक्रम के शुरू होने से इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के इमरजेंसी इलाज में भी मदद मिलेगी।

यह एफएनबी (फेलोशिप ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (एनबीई) के अंतर्गत संचालित होता है, जो दो वर्ष का पोस्ट-एमडी सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स है और वरिष्ठ रेजिडेंसी के समकक्ष है। प्रशिक्षुओं को मौजूदा रिक्त वरिष्ठ रेजिडेंट पदों की जगह समायोजित किया जाएगा, जिससे उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा और सरकार पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

यह फैसला दिल्ली सरकार की टरसरी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत करने और उन्नत चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए एक सशक्त, संवेदनशील और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story