झालमुड़ी खाने के बाद बोले सुवेंदु अधिकारी-भवानीपुर से ममता भारी मार्जिन से हारेंगी

झालमुड़ी खाने के बाद बोले सुवेंदु अधिकारी-भवानीपुर से ममता भारी मार्जिन से हारेंगी
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच ‘झालमुड़ी’ काफी चर्चा में है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा से थोड़ा समय निकालकर झालमुड़ी का स्वाद लिया, तो अब भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को एक स्टॉल से झालमुड़ी और आलू चाट खाई। झालमुड़ी का आनंद उठाने के बाद उन्होंने दुकानदार को भरोसा दिलाया कि अगली सरकार भाजपा की है और उन्हें व्यापार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर कोई भी समस्या है तो वो उनके साथ खड़े हैं।

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच ‘झालमुड़ी’ काफी चर्चा में है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा से थोड़ा समय निकालकर झालमुड़ी का स्वाद लिया, तो अब भवानीपुर से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को एक स्टॉल से झालमुड़ी और आलू चाट खाई। झालमुड़ी का आनंद उठाने के बाद उन्होंने दुकानदार को भरोसा दिलाया कि अगली सरकार भाजपा की है और उन्हें व्यापार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी, अगर कोई भी समस्या है तो वो उनके साथ खड़े हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि ममता बनर्जी इस बार भारी मार्जिन से हारेंगी। भवानीपुर के साथ ही साथ पूरे बंगाल में कमल खिलेगा।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक्स पोस्ट पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हम इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। हम बुधवार को होने वाले दूसरे चरण के मतदान की तैयारी कर रहे हैं। बंगाल की जनता बदलाव के पक्ष में वोट डालने के लिए तैयार है। भवानीपुर में ममता बनर्जी को भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा। मैं गुरुद्वारे आया था। मैं जैन मंदिर भी जा रहा हूं। मेरी जीत निश्चित है और कमल खिलेगा।

भवानीपुर से अपनी जीत का भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे ही जीतना है, कमल खिलेगा। मुझे भारी अंतर से जीतना है। आठ में से सात वार्डों में मैं बढ़त बनाऊंगा, चिंता मत कीजिए। 4 मई को मतगणना केंद्र पर मिलते हैं।

भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि सरकार दो-तिहाई बहुमत के साथ बनने जा रही है। मैं आपको भी आमंत्रित करता हूं, और उन सभी लोगों को भी जो अभी सुन रहे हैं या आपके माध्यम से सुनेंगे। मैं आप सभी को 4 तारीख के बाद होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण देता हूं।

उन्होंने कहा कि बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। तृणमूल कांग्रेस कहीं नज़र नहीं आएगी। वे मुस्लिम बहुल इलाकों से बस एक-दो सीटें जीतने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इसी से संतोष करना पड़ेगा और वे दूसरे स्थान पर भी नहीं आ पाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 April 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story