दिल्ली स्नैचर और चोरी का मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार, लूटा गया आईफोन बरामद

दिल्ली स्नैचर और चोरी का मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार, लूटा गया आईफोन बरामद
राजधानी के पश्चिमी जिले की विकासपुरी थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का 30 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों, एक युवती, और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राजधानी के पश्चिमी जिले की विकासपुरी थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का 30 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो युवकों, एक युवती, और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एप्पल आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने स्नैचिंग के कुल तीन मामलों का खुलासा किया है।

25 जून 2026 को विकासपुरी थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि दो युवक और एक युवती स्कूटी पर आए और उसका आईफोन छीनकर नाला रोड की ओर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसएचओ विकासपुरी इंस्पेक्टर घनश्याम किशोर के नेतृत्व और एसीपी तिलक नगर डॉ. गरिमा तिवारी के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर टेप से ढक रखा था। हालांकि पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्कूटी का पता लगा लिया।

तकनीकी निगरानी और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन स्नैचरों और चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय एन्क्लेव निवासी अर्जुन (23 वर्ष), उत्तम नगर निवासी नकुल (23 वर्ष), उत्तम नगर निवासी कीर्ति (20 वर्ष), और उत्तम नगर निवासी विकाश उर्फ नोना (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 10:23 AM IST

Tags

Next Story