सोनिया गांधी को याद नहीं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विदेश नीति के स्तर पर कितनी गलतियां की शाहनवाज हुसैन
पटना, 28 जून (आईएएनएस)। गाजा मुद्दे पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत की विदेश नीति आज दुनिया में मजबूत और प्रभावशाली मानी जाती है, जबकि कांग्रेस अपने शासनकाल की विदेश नीति की गलतियों को भूल गई है।
मीडिया से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा, "हमारी विदेश नीति बहुत सक्षम है। सोनिया गांधी को शायद याद नहीं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में विदेश नीति के स्तर पर कितनी बड़ी गलतियां की थीं।"
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय भारत ने यह मान लिया था कि वह पाकिस्तान के मामलों में दखल नहीं देगा, जबकि वहीं से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा था। शाहनवाज हुसैन ने इसे कांग्रेस सरकार की 'बहुत बड़ी भूल' बताया।
भाजपा नेता ने कहा कि आज भारत एक मजबूत और सक्षम देश के रूप में दुनिया के सामने खड़ा है। उन्होंने कहा, "भारत की विदेश नीति आज पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती है। यही वजह है कि अमेरिका भी हमारा दोस्त है, चीन भी हमारा दोस्त है, रूस भी हमारा दोस्त है, यूक्रेन भी हमारा दोस्त है। ईरान भी हमारा मित्र है और इजरायल भी हमारे साथ अच्छे संबंध रखता है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख लगातार बढ़ी है। गल्फ देशों के जितने बड़े सम्मान और अवॉर्ड हैं, उनमें से कई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल चुके हैं। आज पूरे खाड़ी क्षेत्र में भारत की जो प्रतिष्ठा और प्रभाव है, वह पहले कभी नहीं था।
सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के पास अब राजनीति के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी को राजनीति के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए अब उन्हें गाजा की याद आ रही है।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Jun 2026 11:24 AM IST












