देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जयंती पर गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूरा देश भारत के पहले पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत को याद कर रहा है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पूरा देश भारत के पहले पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत को याद कर रहा है। इस अवसर पर कई प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "देश के प्रथम रक्षा प्रमुख पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जनरल बिपिन रावत को उनकी जयंती पर याद करता हूं। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल रावत ने अपना पूरा जीवन देश की रक्षा को मजबूत करने और सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, साहस और देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा सैनिकों और नागरिकों की पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी। एक सच्चे देशभक्त और असाधारण नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि।"

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पोस्ट में लिखा, "देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ पद्म विभूषण जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की आन-बान-शान को बढ़ाने और सेनाओं को मजबूत बनाने के लिए समर्पित किया।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा, "मां भारती के वीर सपूत, देश के प्रथम सीडीएस और 'पद्म विभूषण' जनरल बिपिन रावत की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की सुरक्षा, सैन्य सुदृढ़ता और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बिपिन रावत को याद किया है। उन्होंने पोस्ट किया, "मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, सैन्यभूमि उत्तराखंड के गौरव, पद्मविभूषण से अलंकृत भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की रक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। अदम्य साहस और अद्वितीय सैन्य कौशल के प्रतीक जनरल रावत जी ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और सुरक्षा तंत्र को सशक्त करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। मातृभूमि की सेवा में उनका सर्वोच्च समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व प्रत्येक देशवासी के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।"

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लिखा, "राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति आपका समर्पण, साहस और अदम्य नेतृत्व सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्रसेवा के प्रति आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिपिन रावत को नमन करते हुए लिखा, "राष्ट्र की रक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, अद्भुत नेतृत्व क्षमता और साहसिक व्यक्तित्व हर भारतवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान और बलिदान को देश सदैव गर्व के साथ याद रखेगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 8:47 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story