देश में मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है अबू आजमी

देश में मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है  अबू आजमी
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के लिए जमीन तंग की जा रही है। हमारा जो भी मजहबी मसला है, उसके बीच विभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमें संविधान ने हक दिया है, उस हक से हम हिंदुस्तान में हैं। हम पूरी ताकत और इज्जत के साथ हिंदुस्तान में रह रहे हैं, लेकिन आज जो सरकार सत्ता में है, उसके राज में पूरी ताकत खत्म हो चुकी है।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि हिंदुस्तान में मुसलमानों के लिए जमीन तंग की जा रही है। हमारा जो भी मजहबी मसला है, उसके बीच विभेद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। हमें संविधान ने हक दिया है, उस हक से हम हिंदुस्तान में हैं। हम पूरी ताकत और इज्जत के साथ हिंदुस्तान में रह रहे हैं, लेकिन आज जो सरकार सत्ता में है, उसके राज में पूरी ताकत खत्म हो चुकी है।

अबू आजमी ने कहा, "आप सोचिए जरा दूसरे मजहब के लोग बाहर कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन अगर हम मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ते हैं, तो हमारे ऊपर केस हो जाता है। हमारे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त हो जाएंगे। न जाने किस तरह का बयान यूपी के सीएम ने दिया है। रोज इस तरह की धारणाएं फैलाई जा रही है कि आपको बुर्का पहनना है तो पाकिस्तान जाना होगा। मुसलमानों के साथ किसी भी प्रकार का लेन देन मत करो। मुसलमानों से किसी भी प्रकार का संबंध मत रखो। उनके साथ कोई व्यवहार न रखो। मैं इस तरह की कितनी बातें बोलूं। रोज इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पानी अब सिर से ऊंचा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि सीएम को एक बात समझनी होगी कि बुर्का पहनना हमारे लिए अनिवार्य है। संविधान में इस बारे में उल्लेख किया जा चुका है। इसमें लिखा हुआ है कि ए रसूल अपनी औरतों से कह दो कि जब घर से निकलें, तो सिर से लेकर पैर तक चादर से ओढ़ लें। अब अगर हमें हिंदुस्तान में रहना है तो क्या हम शरीयत की बातों को भूल जाएं, लेकिन ये कभी नहीं हो सकता है। अब अगर आपको शक है कि बुर्के में चोरी होने की आशंका है, तो आप लेडी पुलिस ऑफिस को बुलाइए और चेक कीजिए, आपको कोई नहीं रोकेगा। आप किसी को सड़क पर इस तरह से भगा नहीं सकते हैं। यह बहुत ही गलत बात है। मैं इसे लेकर सीएम से बात करूंगा। अब यह तय होना चाहिए कि आखिर हम कब तक जुल्म और ज्यादती बर्दाश्त करते रहेंगे।

अबू आजमी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी अपना पक्ष रखा। उनके मुताबिक, राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। उनका अपना एक कद है। छोटी-छोटी बातों पर प्राथमिकी दर्ज करने से यह साफ जाहिर होता है कि सरकार घबराइए हुई है। लेकिन बीजेपी वालों को कोई कुछ भी बोलने वाला नहीं है। ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। इन लोगों ने मुसलमानों के बारे में कैसी-कैसी टिप्पणी की, लेकिन उस पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मैं समझता हूं कि विपक्ष को मजबूती के साथ लड़ना चाहिए।

साथ ही, उन्होंने दलितों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज भी दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है। डॉ भीम राव अंबेडकर की आत्मा आज खून के आंसू रोती होगी। यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर कहीं जाते हैं, तो उनका शुद्धिकरण किया जाता है। आज दुनिया कहां से कहां जा रही है, लेकिन भारत में छुआछूत का सिलसिला अभी जारी है। दलित भाइयों को कहना चाहूंगा कि आप सावधान हो जाओ। ये लोग आपका आरक्षण भी खत्म करना चाहते हैं। लेकिन ये लोग कर नहीं पाएंगे, क्योंकि इनके पास दम नहीं है। ये आपको पुराने हालत में देखना चाहते हैं।

सपा नेता ने भारत की आर्थिक दशा पर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, भारत के ऊपर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। बीजेपी शासित राज्यों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में हम कैसे मान लें कि जीडीपी बढ़ गई है। गरीब और गरीब हो चुके हैं। आज भी लोगों को दो जून की रोटी मयस्सर नहीं हो रही है। आज भी दलितों की हालत खराब है। अल्पसंख्यकों की हालत खराब है। आप चंद लोगों के आधार पर पूरे जीडीपी का आकलन कर रहे हैं। ऐसा करके आप देश को पीछे धकेलने का काम कर रहे हैं।

साथ ही, उन्होंने दूध का भाव बढ़ने पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, छोटे बच्चों के मुंह से दूध का प्याला छीना जा रहा है। सीएनजी का भाव बढ़ रहा है। सारी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन लोगों का वेतन नहीं बढ़ रहा है। सरकार बड़े बड़े वादे कर रही है लेकिन आज आम आदमी की जिंदगी चुनौतीपूर्ण है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 7:47 PM IST

Tags

Next Story