पहली खेप पहुंची: केंद्र ने कहा - प्याज की पर्याप्त उपलब्धता, बफर स्टॉक 19 शहरों में भेजा, कांदा एक्सप्रेस और सड़क मार्ग से हो रही आपूर्ति

New Delhi News. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है और कांदा एक्सप्रेस और सड़क परिवहन के माध्यम से बफर स्टॉक की सुनियोजित और लक्षित आपूर्ति की जा रही है। प्याज के बफर स्टॉक को 19 शहरों में भेजा गया है, ढुलाई के लिए कांदा एक्सप्रेस और देश भर में 30 से अधिक ट्रक तैनात किए गए हैं। उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि प्याज के बफर स्टॉक की सुनियोजित आपूर्ति शुरू कर दी है। इसके लिए रेलगाड़ियों (कांदा एक्सप्रेस) और सड़क परिवहन का हाइब्रिड मॉडल अपनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और मौसमी मूल्य दबावों को कम करना है। मूल्य स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के तहत रखे गए प्याज के बफर स्टॉक की आपूर्ति 24 अगस्त 2026 से भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) के माध्यम से शुरू हुई।
यह भी पढ़े -मुंबई में 50 लाख मराठों को जुटाने के लिए अंतरवाली सराटी से आंदोलन की नई रणनीति, जरांगे ने कहा - जैसे भी हो, 12 सितंबर तक पहुंचो
इस पहल के तहत, नासिक से कांदा एक्सप्रेस की दो खेपें भेजी गई हैं। 450 मीट्रिक टन प्याज पहली खेप 27 अगस्त 2026 को देर रात दिल्ली पहुंची। इसमें से 140 मीट्रिक टन प्याज वाराणसी, लखनऊ, चंडीगढ़ और अमृतसर में और बाकी बचा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वितरित किया गया। 840 मीट्रिक टन प्याज से लदी दूसरी रेलगाड़ी 31 अगस्त 2026 को चेन्नई पहुंची। तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से प्रति कार्ड 1 किलो प्याज की आवश्यकता के अनुसार वितरित करने की योजना बनाई है। तमिलनाडु के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित जिला-वार क्लस्टरिंग के अनुसार प्याज का वितरण होने की संभावना है। मंत्रालय ने बताया कि बाजार की मौजूदा स्थितियों और मूल्य रुझानों के आधार पर, उपलब्धता में सुधार लाने और मौसमी मूल्य दबावों को कम करने के उद्देश्य से, लगभग 1,000 मीट्रिक टन प्याज को सड़क मार्ग से प्रमुख उपभोग केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।
Created On :   1 Sept 2026 7:48 PM IST









