- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल...
एनएचआरसी: अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत मामले में मुख्य सचिव को जारी नोटिस

New Delhi News. महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल में लगी आग में से नवजात शिशुओं के मृत्यु के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने 24 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में लगी आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। इस घटना में तीन नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि यह घटना वेंटिलेटर मशीन में विस्फोट के कारण हुई। आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल शिशुओं के स्वास्थ्य की स्थिति और सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के संवितरण का विवरण भी मांगा गया है। बताया जा रहा कि घटना के समय एसएनसीयू में नौ शिशु भर्ती थे। घायल चार शिशुओं में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आपको बतादें अस्पताल के तीसरी मंजिल स्थित नवजात शिशु देखभाल इकाई (NICU) में सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई थी, जबकि 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हादसे के समय NICU में कुल 39 नवजात भर्ती थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NICU को तीन हिस्सों में बांटा गया था। इनमें एक हिस्से में नौ नवजात भर्ती थे। आग इसी हिस्से में फैली और इसकी चपेट में तीन नवजात आ गए। बाकी छह बच्चों को तत्काल दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए स्थानांतरित किया गया था।
यह भी पढ़े -इस्लामाबाद अग्निकांड 15 बच्चों की मौत मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिए जांच के आदेश
हादसे ने अस्पताल की नवजात देखभाल इकाई में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। NICU में भर्ती बच्चे बेहद नाजुक स्थिति में होते हैं और उन्हें तत्काल बाहर निकालना सामान्य मरीजों की तुलना में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में आग लगने के कारण, धुएं के फैलाव, फायर अलार्म और बचाव व्यवस्था की भूमिका जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी गई थी।
Created On :   27 Aug 2026 6:04 PM IST












