Amravati News: अमरावती के स्कूल परिसर में मिले बाघ के पगमार्क, छात्रों और अभिभावकों में दहशत

अमरावती के स्कूल परिसर में मिले बाघ के पगमार्क, छात्रों और अभिभावकों में दहशत
  • मोथाखेड़ा में बाघ दिखने की सूचना के बाद गोलाई में मिले पंजों के निशान
  • वन विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह, अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की चेतावनी

Amravati News गोलाई गांव के माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार सुबह बड़े वन्यजीव के पगमार्क मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने प्राथमिक जांच में इन निशानों के बाघ के पंजों के निशान होने की संभावना जताई है। विद्यालय परिसर में बाघ की मौजूदगी की आशंका से छात्रों के साथ अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।

पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही देखी जा रही है। बुधवार, 26 अगस्त को मोथाखेड़ा में बाघ दिखाई देने की सूचना मिली थी। इसके अगले ही दिन गोलाई के विद्यालय परिसर में पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

अकेले जंगल की ओर न जाएं : वनपरिक्षेत्र अधिकारी एस.डी. चक्रे ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोग अकेले जंगल की ओर न जाएं और रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। वन विभाग क्षेत्र में स्थिति पर नजर रख रहा है।


Created On :   28 Aug 2026 11:40 AM IST

Tags

Next Story