सोना और चांदी फिर सस्ते हुए, कीमतें लगातार तीसरे दिन घटीं

सोना और चांदी फिर सस्ते हुए, कीमतें लगातार तीसरे दिन घटीं
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.50 रुपए प्रति किलो से नीचे आ गई हैं।

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.50 रुपए प्रति किलो से नीचे आ गई हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,21,518 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,354 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 1,836 रुपए की कमी को दर्शाता है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,11,310 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,12,992 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 91,139 रुपए हो गया है, जो कि पहले 92,516 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है।

चांदी की कीमत 4,417 रुपए घटकर 1,47,033 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,51,450 रुपए प्रति किलो थी।

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.41 प्रतिशत कम होकर 1,22,356 रुपए हो गया है। वहीं, चांदी की कीमतें 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.42 प्रतिशत कम होकर 1,46,410 रुपए था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। सोने की कीमतों में 1.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,090 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.89 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है और उच्चतम स्तरों से मुनाफावसूली हो रही है। इस हफ्ते कीमतों में 3.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन और व्यापार वार्ता के कारण सेंटीमेंट सर्तक बना हुआ है। आने वाले समय में सोने की कीमतें 1,18,000 रुपए से 1,25,500 रुपए की रेंज में रह सकती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Oct 2025 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story