'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

धुरंधर द रिवेंज की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात
अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इसी बीच अभिनेता को आरएसएस के हेड क्वार्टर में देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह सिंपल व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखे।

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई है। इसी बीच अभिनेता को आरएसएस के हेड क्वार्टर में देखा गया। इस दौरान रणवीर सिंह सिंपल व्हाइट कुर्ता-पजामा में दिखे।

रणवीर सिंह हाल ही में नागपुर में आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार गोलवलकर स्मृति स्थल व स्मारक स्थल पहुंचे और फिर मोहन भागवत से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात का यह सिलसिला 4 घंटे तक चला। अभिनेता शाम 4 बजे नागपुर में आरएसएस के हेडक्वार्टर पहुंचे थे और करीब 8 बजे वहां से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। हालांकि दोनों के बीच किन विषयों को लेकर बातचीत हुई, यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुलाकात में 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता और संघ के प्रभावी कामकाज को लेकर विस्तार में बातचीत हुई है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के नागपुर जाने और मोहन भागवत से मिलने की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

इससे पहले अभिनेता संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रखे गए कार्यक्रम का भी हिस्सा बने थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी कर संघ को 100 साल पूरे होने की बधाई दी थी। रणवीर सिंह संघ के कार्य और कार्य करने के तरीके से बहुत प्रभावित हैं।

अभिनेता की 'धुरंधर: द रिवेंज' की वजह से हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग और एक्शन दोनों की भर-भर कर तारीफ हो रही है। फिल्म का हर किरदार शानदार रहा। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद अभिनेता की यह पहली सुपरहिट फिल्म रही है, जिससे 1671 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अभी तक यह रिकॉर्ड बाहुबली-2 और पुष्पा-2 जैसी फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन फिल्म इनका रिकॉर्ड तोड़ने के भी बहुत करीब है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 April 2026 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story