डिजिटल इंटेलीजेंस युग में वैश्विक साइबर शासन पर चीन के पक्ष का दस्तावेज जारी
बीजिंग, 22 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र वैश्विक साइबर सुरक्षा स्थाई तंत्र की पहली बैठक 20 से 24 जुलाई तक न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में चल रही है। चीनी प्रतिनिधि मंडल ने इस तंत्र के सामने डिजिटल इंटेलीजेंस युग में वैश्विक साइबर शासन पर चीन के पक्ष का दस्तावेज पेश किया।
साइबर प्रभुसत्ता के बाद चीन ने इस बार डिजिटल प्रभुसत्ता के अहम सिद्धांत प्रस्तुत किए, जो चीन द्वारा वैश्विक शासन पहल लागू करने और साइबर स्पेस के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने का नया कदम है।
इस दस्तावेज में जोर दिया गया है कि देशों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न देशों को साइबर स्पेस में यूएन चार्टर के उद्देशों और सिद्धांतों का सम्मान करना चाहिए। यह डिजिटल प्रभुसत्ता के समादर और सार्वोभौतिक विकास की वकालत करता है। विभिन्न देशों को अपनी राष्ट्रीय स्थिति के मुताबिक एआई समेत डिजिटल इंटेलीजेंस तकनीक विकास का रास्ता चुनने का अधिकार है।
इस दस्तावेज में दोहराया गया कि बहुपक्षवाद पर कायम रहकर साइबर सुरक्षा के प्रति एआई आदि नयी प्रौद्योगिकी से आने वाले खतरों का प्रभावी निपटारा किया जाना और युग से मेल खाने वाले नए साइबर अंतरराष्ट्रीय नियम बनाये जाने चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 July 2026 9:43 PM IST












